आतंकवाद से जुड़े मामले में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम जिलों में एसआईए के छापे

Ads

आतंकवाद से जुड़े मामले में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम जिलों में एसआईए के छापे

  •  
  • Publish Date - December 13, 2023 / 09:41 AM IST,
    Updated On - December 13, 2023 / 09:41 AM IST

श्रीनगर, 13 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिलों में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने बुधवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एसआईए के अधिकारियों ने दक्षिण कश्मीर के दो जिलों में कई स्थानों पर छापे मारे।

इस मामले में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

भाषा खारी शोभना

शोभना