Sidhu Musewala murder case: गोली चलाने वाले 3 शूटर्स को पुलिस ने गुजरात से दबोचा, आरोपियों में एक ‘फौजी’ भी शामिल

Ads

Sidhu Musewala murder case : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की केस पुलिस परत दर परत खोल रही है। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

  •  
  • Publish Date - June 20, 2022 / 04:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

First death anniversary of Sidhu Musewala

Sidhu Musewala murder case : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की केस पुलिस परत दर परत खोल रही है। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिससे यह केस और आसान हो गया है। दिल्ली पुलिस ने गोली चलाने वाले 3 शूटर्स को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीनों शूटर्स को गुजरात के मुंद्रा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

यह भी पढ़ें : मजा नहीं आ रहा बॉस… लिखकर छोड़ दी नौकरी…. वायरल हुआ कर्मचारी का रेजिग्नेशन लेटर 

इसके साथ ही पुलिस को इनके पास से एके 47 जैसी दिखने वाली राइफल, पिस्टल और हैंड ग्रेनेड भी मिले हैं। गिरफ्तार किए गए शूटर्स में से एक का नाम प्रियव्रत फौजी है। फौजी हरियाणा का गैंगस्टर है। यह फतेहाबाद पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी में कैद हुआ था। 26 साल का प्रियव्रत फौजी हरियाणा के सोनीपत जिले के गढ़ी सिसाना का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: ‘जिस दिन कांग्रेस खत्म होगी उसी दिन मोदी भी…’ 

Sidhu Musewala murder case : प्रियवत फौजी शूटर्स के पूरे मॉड्यूल का हेड है। मर्डर के समय फोजी गोल्डी बरार के सीधे संपर्क में था। फौजी इससे पहले भी हत्या के 2 मामलों में शामिल रहा है। यह दोनों केस सोनीपत के ही हैं। गिरफ्तार किए गए दूसरे शूटर का नाम कशिश कुलदीप है। 24 साल का कुलदीप हरियाणा के झज्जर जिले के सज्यान पाना गांव के वार्ड नं 11 का रहने वाला है। इसे भी घटना के पहले फतेहगढ़ के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। यह 2021 में हरियाणा के झज्जर में हुई एक हत्या में भी शामिल है।स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए तीसरे शूटर का नाम केशव कुमार है। 29 साल का केशव पंजाब के भटिंडा जिले के आवा बस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने आगे बताया कि मर्डर में 2 मॉड्यूल एक्टिव थे। दोनों गोल्डी बरार के संपर्क में थे। एक मॉड्यू के 4 लोग बोलेरो गाड़ी में सवार थे। यह गाड़ी अभी गिरफ्तार किया गया कशिश चला रहा था। इस मॉड्यूल को प्रियवत लीड कर रहा था। इसमें अंकित सिरसा बैठा हुआ था।

यह भी पढ़ें: अग्निपथ के बाद अब पूरे देश में लागू की जाएगी केंद्र सरकार की ये महत्वपूर्ण योजना 

और भी है बड़ी खबरें…