पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, आरएस पुरा में जमकर बरसाए गोले
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, आरएस पुरा में जमकर बरसाए गोले
जम्मू। जम्मू कश्मीर ने आरएस पुरा सेक्टर में मंगलवार देर रात फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने सीमावर्ती इलाके में जमकर फायरिंग की और गोले दागे। पाकिस्तान की इस करतूत से रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा है, कई घर तबाह हो गए है। लगातार हो रहे फायरिंग से इलाके के लोग दहशत में हैं। वहीं कई अपने घर छोड़कर महफूज इलाके में चले गए हैं।
ये भी पढ़ें- जी परमेश्वर होंगे कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री, राहुल पहुंचेंगे शपथ ग्रहण समारोह में
Houses and cars damaged after heavy shelling from Pakistan in RS Pora sector #JammuAndKashmir pic.twitter.com/oN6djfxZKX
— ANI (@ANI) May 23, 2018
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की फायरिंग में बच्चे की मौत, राजनाथ ने दी चेतावनी
फोर्स ने पाकिस्तानी की फायरिंग का वीडियो भी बनाया है। जिसमें लगातार हो रही फायरिंग को और गोलाबारी को देखा और सुना जा सकता है। अब तक इस वीडियो को काफी लोगों ने देखा है।
Ceasefire violation by Pakistan continues in Jammu district’s RS Pora. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/L36fQPkwSe
— ANI (@ANI) May 23, 2018
ये भी पढ़ें- मासूम से ज्यादती, फूफा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
आपको बतादें पाकिस्तान ने सोमवार रातभर जम्मू-कश्मीर के अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में मोर्टार दागे। सोमवार दिन में पाक से दागा गया एक मोर्टार अरनिया थाना परिसर में गिरा था, जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा था। पाकिस्तान की इस हरकत को देखते हुए सुरक्षाबलों ने गांववालों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी है। फायरिंग के चलते अरनिया के आसपास 5 किमी इलाके की सभी स्कूलों को सोमवार को बंद करवा दिया गया था।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


