सिक्किम : सड़क धंसने से लाचेन में फंसे 114 वाहन चालक निकाले गए

Ads

सिक्किम : सड़क धंसने से लाचेन में फंसे 114 वाहन चालक निकाले गए

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 12:08 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 12:08 PM IST

गंगटोक, 13 अप्रैल (भाषा) उत्तरी सिक्किम में सड़क धंसने के कारण लाचेन में फंसे वाहनों के कुल 114 चालकों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इन वाहनों में फंसे कुल 1,321 पर्यटकों को नौ अप्रैल को ही सुरक्षित निकाल लिया गया था। चुंगथांग-लाचेन मार्ग पर ताराम चू के पास पांच अप्रैल को सड़क धंस जाने के बाद मौके पर एक पैदल पुल बनाकर पर्यटकों को निकाला गया था।

अधिकारियों ने बताया कि फंसे रह गए चालकों और वाहनों को रविवार को डोंगक्या ला दर्रे के रास्ते निकाला गया। वाहनों को जीरो प्वाइंट, युमथांग और लाचुंग होते हुए आगे मंगन और गंगटोक लाया गया।

उन्होंने बताया कि मौसम की स्थिति अनुकूल रहने पर बाकी फंसे चालकों और वाहनों को आने वाले दिनों में निकाला जाएगा।

भाषा

सिम्मी संतोष

संतोष