cg weather today/ image source: ibc24 file image
CG Heatwave Alert: रायपुर: छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अनुमान है कि 14 अप्रैल से कई इलाकों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर दोपहर के समय गर्म हवाएं और तेज धूप परेशानी बढ़ा सकती हैं।
बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 15 अप्रैल से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में हीट वेव यानी लू चलने की चेतावनी भी जारी की है। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और बीते 24 घंटों में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों तक भी प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा, जिससे गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ेगा। राजधानी रायपुर में आज आसमान पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
कांस्टेबल पर धर्म परिवर्तन और विवाह का दबाव डालने के आरोप में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
आशा भोसले से पुस्तक विमोचन कराने की हृदयनाथ मंगेशकर की इच्छा अधूरी रह गई
उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में श्रमिकों को दोगुना ओवरटाइम भुगतान देने का निर्देश दिया
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा भारत: शर्मा
वैशाली हारीं, महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का मुकाबला हुआ और भी रोमांचक