सिक्किम: सांप्रदायिक संघर्ष भड़काने की कोशिश के आरोप में नेपाली महिला गिरफ्तार

सिक्किम: सांप्रदायिक संघर्ष भड़काने की कोशिश के आरोप में नेपाली महिला गिरफ्तार

सिक्किम: सांप्रदायिक संघर्ष भड़काने की कोशिश के आरोप में नेपाली महिला गिरफ्तार
Modified Date: December 30, 2023 / 11:01 pm IST
Published Date: December 30, 2023 11:01 pm IST

गंगटोक, 30 दिसंबर (भाषा) पूर्वी सिक्किम से शनिवार को एक नेपाली महिला को राज्य में सांप्रदायिक संघर्ष भड़काने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेपाल की मूल निवासी उमा चामलिंग राय ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो अपलोड किया था, जिसमें सिक्किम में राय समुदाय के सदस्यों से अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का आग्रह किया गया था।

पुलिस के अनुसार, सिक्किम की शीला राय नामक महिला ने यह वीडियो देखा और सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (शत्रुता को बढ़ावा देना) सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसने बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा नेत्रपाल सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में