सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 323 नए मामले सामने आए, दो रोगियों की मौत
सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 323 नए मामले सामने आए, दो रोगियों की मौत
गंगटोक, 21 जनवरी (भाषा) सिक्किम में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 323 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 36,421 हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
इसके अलावा संक्रमण से दो रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद बढ़कर 419 हो गई।
बुलेटिन के अनुसार सिक्किम में कोरोना वायरस उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,457 है। 33,302 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में 1,223 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 2,99,001 नमूनों की जांच की जा चुकी है। संक्रमण दर 26.4 प्रतिशत जबकि संक्रमण से उबरने की दर 92 प्रतिशत है।
भाषा जोहेब नरेश
नरेश

Facebook


