तेलंगाना में सिंगरेनी के कर्मचारी अब 61 साल में सेवानिवृत्त होंगे

तेलंगाना में सिंगरेनी के कर्मचारी अब 61 साल में सेवानिवृत्त होंगे

तेलंगाना में सिंगरेनी के कर्मचारी अब 61 साल में सेवानिवृत्त होंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: July 20, 2021 7:34 pm IST

हैदराबाद, 20 जुलाई (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को सरकारी कोयला खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 61 साल करने का फैसला किया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान राव ने 26 जुलाई को होने वाली बोर्ड की बैठक में कंपनी के प्रबंध निदेशक को नयी सेवानिवृत्ति आयु लागू करने की तारीख तय करने का निर्देश दिया। .

इस कदम से कंपनी के 43,899 कर्मचारियों और अधिकारियों को फायदा होगा। भाषा जोहेब रंजनरंजन


लेखक के बारे में