चंडीगढ़, 24 जून (भाषा) पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत घर-घर जाकर गणना का काम 25 जून से शुरू होगा जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनिंदिता मित्रा ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) हर घर जाकर गणना फॉर्म वितरित करेंगे और उन्हें भरने में मतदाताओं की सहायता करेंगे। बाद में बीएलओ भरे हुए फॉर्म एकत्र करेंगे।
यह प्रक्रिया 24 जुलाई तक जारी रहेगी।
सीईओ ने कहा कि कुल 24,453 बीएलओ पूरे राज्य में 2.14 करोड़ मतदाताओं से संपर्क करेंगे।
उन्होंने बताया कि अब तक 1.84 करोड़ मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है, जो कुल मतदाताओं का 86.02 प्रतिशत है।
भाषा जोहेब नरेश
नरेश