बंबई उच्च न्यायालय में छह अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई
बंबई उच्च न्यायालय में छह अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई
नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) बंबई उच्च न्यायालय में छह अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। कानून मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
कानून मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक संजय आनंदराव देशमुख, यानशिवराज गोपीचंद खोब्रागडे, महेंद्र वधुमाल चांदवानी, अभय सोपनराव बवाघवासे, रवींद्र मधुसूदन जोशी और वृषाली विजय जोशी इसी वरिष्ठता क्रम में दो साल के लिए बंबई उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश होंगे।
उल्लेखनीय है कि स्थायी न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नति देने से पहले आमतौर पर अतिरिक्त न्यायाधीशों को दो वर्ष के लिए नियुक्त किया जाता है।
भाषा धीरज माधव
माधव

Facebook


