आज रात 10 बजे से दिल्ली लाॅक, 6 दिनों तक लागू रहेगा सख्त लॉकडाउन

आज रात 10 बजे से दिल्ली लाॅक, 6 दिनों तक लागू रहेगा सख्त लॉकडाउन

आज रात 10 बजे से दिल्ली लाॅक, 6 दिनों तक लागू रहेगा सख्त लॉकडाउन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 19, 2021 7:56 am IST

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों और उनके कारण स्वास्थ्य प्रणाली पर पड़ रहे भार के मद्देनजर सोमवार रात को दस बजे से लेकर अगले सोमवार को तड़के पांच बजे तक छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है।

Read More News: बंद कर दो कोरोना मरीजों को अटेंड करना या अपनी गारंटी पर भेज दो घर…डॉक्टरों की समस्या सुनकर मंत्रीजी ने दी नसीहत

ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बीते कुछ दिन से कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या 25,500 के लगभग बनी हुई है तथा स्वास्थ्य प्रणाली पर भार बहुत बढ़ गया है।

Read More News: हम हैं न क्यों टेंशन लेते हो…रेमडेसिवीर दिला देंगे…बस कुछ पैसे एक्सट्रा लगेगा, 47 हजार लेकर युवाओं ने थमा दिया नकली इंजेक्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, यहां दवाओं, बेड, आईसीयू, ऑक्सीजन की गंभीर कमी है ऐसे में स्वास्थ्य प्रणाली को ध्वस्त होने से बचाने के लिए लॉकडाउन की बहुत आवश्यकता है।

केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन लगाने का फैसला लेना आसान नहीं थ।, उन्होंने प्रवासियों से अपील की कि वे दिल्ली छोड़कर न जाएं और कहा कि उनका खयाल रखा जाएगा।

Read More News: कैसे हुई 863 रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी? पता लगाने में नकाम पुलिस और अस्पताल प्रबंधन

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं चलती रहेंगी, विवाह समारोहों में केवल 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत होगी तथा इसके लिए विशेष पास जारी किए जाएंगे।

Read More News:  राजधानी में मौत का अस्पताल ! पल भर में हो गया अमंगल…5 मौत .. जिम्मेदार कौन?


लेखक के बारे में