दिल्ली में हत्या के प्रयास के आरोप में चार नाबालिग सहित छह गिरफ्तार
दिल्ली में हत्या के प्रयास के आरोप में चार नाबालिग सहित छह गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या करने के प्रयास के आरोप में चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है तथा दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, नौ फरवरी को झगड़े के बाद दानिश (22) के सीने के बाईं ओर ऊपरी हिस्से (पीठ की तरफ) पर चाकू से वार किया गया।
इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि घटना को लेकर राम रोड और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें सभी छह आरोपी नजर आए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने भी उनकी पहचान की है।
उन्होंने बताया कि तकनीकी विश्लेषण के आधार पर छापेमारी कर सभी छह आरोपियों को पकड़ लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो व्यक्तियों की पहचान की गई है। इनमें से एक दिव्यांशु (20) है, जो एक कूरियर कंपनी का कर्मचारी है जबकि दूसरा 18 वर्षीय छात्र है।
इसी के साथ अन्य चार नाबालिगों में से 15 वर्षीय एक लड़के की पहचान मुख्य हमलावर के रूप में हुई है। इसी ने पीड़ित पर चाकू से वार किया था। पुलिस ने कहा कि मामले के मुख्य कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
भाषा
प्रचेता नरेश
नरेश

Facebook


