छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक फैक्टरी में विस्फोट में छह लोग घायल

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक फैक्टरी में विस्फोट में छह लोग घायल

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक फैक्टरी में विस्फोट में छह लोग घायल
Modified Date: May 25, 2024 / 10:16 am IST
Published Date: May 25, 2024 10:16 am IST

बेमेतरा, 25 मई (भाषा) छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को एक फैक्टरी में विस्फोट में छह लोग घायल हो गए।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह बेरला विकासखंड के पिरदा गांव के पास स्थित फैक्टरी में हुई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में अब तक छह लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

भाषा सं संजीव शोभना

शोभना


लेखक के बारे में