गुजरात के बनासकांठा में एसयूवी और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, तीन घायल
गुजरात के बनासकांठा में एसयूवी और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, तीन घायल
पालनपुर (गुजरात), 24 जनवरी (भाषा) गुजरात के बनासकांठा जिले में एक ट्रक की एक ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) से शनिवार को टक्कर होने से एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना अबू-पालनपुर राजमार्ग पर इकबालगढ़ गांव के निकट शाम लगभग सात बजे हुई।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि गुजरात से राजस्थान की ओर जा रहे एक ट्रक की विपरीत दिशा से आ रही एक एसयूवी से टक्कर हो गई।
अमीरगढ़ पुलिस थाने के निरीक्षक पी डी गोहिल ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
गोहिल ने कहा, ‘‘राजस्थान के नौ व्यक्ति एक मरीज के इलाज के लिए एसयूवी में पालनपुर जा रहे थे। इकबालगढ़ के निकट, एसयूवी की टक्कर एक ट्रक से हो गई, जो डिवाइडर को पार करके सड़क के दूसरी ओर जा गिरा। इस दुर्घटना में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई।’’
उन्होंने बताया कि एसयूवी में सवार एक महिला और दो पुरुष घायल हो गये और उन्हें निकटवर्ती एक अस्पताल में ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और ट्रक चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भाषा
देवेंद्र माधव
माधव
लेखक के बारे में
Web Title: गुजरात के बनासकांठा में एसयूवी और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, तीन घायल

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm