सोपोर और बांदीपोरा से आतंकवादियों के छह सहयोगी गिरफ्तार: जम्मू-कश्मीर पुलिस

सोपोर और बांदीपोरा से आतंकवादियों के छह सहयोगी गिरफ्तार: जम्मू-कश्मीर पुलिस

सोपोर और बांदीपोरा से आतंकवादियों के छह सहयोगी गिरफ्तार: जम्मू-कश्मीर पुलिस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: January 15, 2022 8:29 pm IST

श्रीनगर, 15 जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा और सोपोर इलाकों से इस हफ्ते लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि इनमें से तीन को मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के बोमई इलाके में एक जांच चौकी पर गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि चिनार क्रॉसिंग पर तैनात सुरक्षा बलों ने तीन कथित आतंकवादियों को ”संदिग्ध” तरीके से घूमते देखा और जब कर्मियों ने उन्हें रुकने के लिये कहा गया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। तीनों आरोपियों की पहचान हरवन सोपोर निवासी अराफात मजीद डार, आरामपोरा सोपोर निवासी तौसीफ अहमद डार व मोमिन नजीर खान के रूप में हुई है।

इनके पास से दो पिस्तौल, पिस्तौल की दो मैगजीन, पिस्तौल के 13 कारतूस और एक हथगोला बरामद किया गया है।

एक अन्य घटना में, बांदीपोरा में पुलिस ने लश्कर के तीन कथित सहयोगियों को खुफिया जानकारी पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अष्टांगू बांदीपोरा निवासी गुलाम मोहम्मद और इरशाद हुसैन और सोपोर निवासी आशिक हुसैन के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में