मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में महिला समेत छह उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में महिला समेत छह उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में महिला समेत छह उग्रवादी गिरफ्तार
Modified Date: October 27, 2025 / 09:17 am IST
Published Date: October 27, 2025 9:17 am IST

इंफाल, 27 अक्टूबर (भाषा) सुरक्षा बलों ने मणिपुर के विभिन्न जिलों में जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्तता और अधिकारियों को धमकाने के आरोप में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक महिला भी शामिल है।

घाटी क्षेत्र में सरकारी अधिकारियों, चिकित्सकों एवं आम लोगों से जबरन वसूली करने और उन्हें धमकाने के आरोप में ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरईपीएके) के दो कार्यकर्ताओं को रविवार को इंफाल पश्चिम जिले के थोंगखोंग लक्ष्मी बाजार से गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा बलों ने थौबल जिले में जबरन वसूली में शामिल कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) की एक महिला कार्यकर्ता को रविवार को जिले के वांगजिंग इलाके से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने जबरन वसूली में शामिल कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के दो कार्यकर्ताओं को काकचिंग जिले के हियांगलाम तेरापीशाक सेकमाइजिन इलाके से रविवार को गिरफ्तार किया।

प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक काडर को थौबल जिले के खांगारोक से गिरफ्तार किया गया।

भाषा सिम्मी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में