अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के छह नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 55,161 हुई

Ads

अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के छह नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 55,161 हुई

  •  
  • Publish Date - November 2, 2021 / 01:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

ईटानगर, दो नवंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के छह नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55,161 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 22 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 54,796 हो गई। मंगलवार को संक्रमण के छह मामले सामने आए, जो कल सामने आए मामलों की तुलना में पांच ज्यादा है।

राज्य में स्वस्थ होने की दर 99.34 फीसदी है। सोमवार से यहां संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 280 बनी हुई है। यहां अब 85 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 13,18,951 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा