मिजोरम में कोविड-19 के छह नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के छह नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के छह नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: March 26, 2021 6:15 am IST

आइजोल, 26 मार्च (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के छह नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,460 हो गई। नए मामलों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान भी शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में इस साल 26 फरवरी के बाद सामने आए ये सर्वाधिक मामले हैं। ये सभी मामले आइजोल जिले में सामने आए।

उन्होंने बताया कि पांच लोगों ने हाल ही में यात्रा की थी और 35 वर्षीय बीएसएफ का जवान संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में संक्रमित पाया गया।

मिजोरम में अभी 24 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 4,425 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अभी तक वायरस से 11 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 2,49,029 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अभी तक 51,854 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं। इनमें से 17,031 वरिष्ठ नागरिक और किसी अन्य बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक आयु के 1,743 लोग शामिल हैं।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में