गुजरात में तेंदुए के हमले में छह वर्षीय बच्ची की मौत
गुजरात में तेंदुए के हमले में छह वर्षीय बच्ची की मौत
जूनागढ़, 24 सितंबर (भाषा) गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक तेंदुए के हमले में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात मेंडार्दा तालुका स्थित डेडकियाल गांव के एक खेत में हुई।
गिर पश्चिम के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) प्रशांत तोमर द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘तेंदुए ने प्रिशा सोलंकी पर हमला कर उसे मार डाला। उसका शव बाद में खेत के पास मिला। एक टीम मौके पर पहुंची है और उसने तेंदुए को पकड़ने के लिए आसपास के इलाके में आठ पिंजरे लगाए हैं।’
विज्ञप्ति के अनुसार, तेंदुए की तलाश और उसे पकड़ने के लिए गश्त एवं निगरानी अभियान जारी है।
वन विभाग ने लोगों से रात के समय सतर्क रहने की अपील की है।
भाषा प्रचेता सुभाष
सुभाष

Facebook


