छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, मामा गिरफ्तार

छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, मामा गिरफ्तार

छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, मामा गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: November 12, 2021 5:35 pm IST

बदायूँ (उप्र), 12 नवंबर (भाषा) जनपद में थाना उझानी क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके रिश्ते के मामा ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम छह वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी कि तभी वहां पहुंचे उसके रिश्ते के मामा सोमवीर (22) ने उसे जंगल में ले जाकर उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और लहूलुहान अवस्था में उसे लेकर कोतवाली पहुंचे जहां से उसे चिकित्सा परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

वर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा सं जफर नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में