राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति के लिए हो कौशल विकास शिक्षा का उपयोग: राज्यपाल बागडे

राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति के लिए हो कौशल विकास शिक्षा का उपयोग: राज्यपाल बागडे

राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति के लिए हो कौशल विकास शिक्षा का उपयोग: राज्यपाल बागडे
Modified Date: April 22, 2026 / 04:53 pm IST
Published Date: April 22, 2026 4:53 pm IST

जयपुर, 22 अप्रैल (भाषा) राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को कहा कि कौशल विकास संबंधी शिक्षा का उपयोग राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति के लिए होना चाहिए।

राज्यपाल बागडे यहां एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों की शिक्षा से भौतिक विकास की गुणवत्ता में वृद्धि होती है। इसके साथ ही उन्होंने कौशल विकास संबंधी शिक्षा के साथ विश्वविद्यालयों में नैतिक शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया।

आधिकारिक बयान के अनुसार बागडे ने कहा कि प्रतिभाशाली राष्ट्र के लिए कौशल विकास के साथ विद्यार्थियों को नैतिकता का पाठ भी पढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के साथ उन्हें नकल करने की प्रवृत्ति से रोके जाने की शिक्षा दी जाए।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में अच्छा नागरिक बनाने के साथ आदर्श आचरण पर विशेष जोर दिया गया है।

बागडे ने कहा, ‘‘नई शिक्षा नीति 2020′ पूरी तरह से भारतीय परिपेक्ष्य में बनी है। इसमें विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाए जाने के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया गया है।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जो कुछ विद्यार्थी सीखे उसका दायरा सीमित नहीं रखें। उन्होंने विद्यार्थियों को सृजनात्मक रहने, निरंतर दूसरों से सीखते हुए अपने कौशल से दुनिया को बदलने, विकसित किए जाने का आह्वान किया।

भाषा पृथ्वी धीरज

धीरज


लेखक के बारे में