घर में एक सांप को मारा तो निकल आए 400 और, जानिए कहां की है घटना
घर में एक सांप को मारा तो निकल आए 400 और, जानिए कहां की है घटना
मेरठ। एक सांप देखकर ही लोगों के रोंगटे खड़े जाते हैं, ऐसे में अगर आपके सामने 400 सांप आ जाएं तो आपकी क्या हालत होगी। यह वाकया हुआ मेरठ के मवाना में एक घर में एक के बाद एक 400 सांप निकल आए, जिससे लोग दहशत में आ गए। फिर लोगों ने किसी तरह उन सांपों को कागज के कार्टून्स में भरकर नहर किनारे छोड़ा।
मवाना के मुन्नालाल मोहल्ला में रहने वाले सलीम के घर में शुक्रवार देर रात सफाई के दौरान एक सांप निकला तो घर वालों ने उसे मार दिया। लेकिन थोड़ी देर बार एक और सांप निकल आया। उसे भी मार डाला। इसके बाद तो कमरे के एक कोने में छेद से सांपों का एक के बाद एक निकला शुरु हो गया। इससे घरवाले और पड़ोसी भी दहशत में आ गए। खबर मिलते ही पूरा मोहल्ला इकठ्ठा हो गया। कुछ लोग कहने लगे कि खजाना है इसलिए वहां से सांप निकल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : मासूम से ज्यादती के आरोपी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ रेयरेस्ट
इधर डरे हुए घरवालों ने फौरन मौलाना को बुलाया और दुआ करवाई। वहीं इकट्ठा हुए सांप जो संख्या में 400 थे, को कागज के कार्टून्स में भरकर नहर किनारे छोड़ा गया। वहीं घरवालों का कहना है कि सांप को नहीं मारना चाहिए था। मारे गए सांप का बदला लेने के लिए ही इतने सारे सांप इकट्ठे हुए।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


