हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी
Modified Date: December 23, 2023 / 09:14 pm IST
Published Date: December 23, 2023 9:14 pm IST

शिमला (हिमाचल प्रदेश), 23 दिसंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई, वहीं मौसम विभाग ने 24 दिसंबर से राज्य में मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है।

रोहतांग में अटल सुरंग के पास, इसके आसपास के इलाकों और लाहौल-स्पीति के केलांग में भी बर्फबारी हुई।

लाहौल-स्पीति का समदो राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा और सिरमौर का धौलाकुआं 23.1 डिग्री सेल्सियस के साथ दिन के दौरान सबसे गर्म रहा।

शिमला मौसम कार्यालय के निदेशक सुरिंदर पॉल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘शुक्रवार रात से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा गया। ऐसे में अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी और बारिश की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन 24 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि शिमला में क्रिसमस पर बर्फबारी की संभावना कम ही है।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और सिरमौर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

भाषा खारी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में