देश में अब तक 18,539 कोरोना संक्रमण के मामले, 3273 मरीज स्वस्थ हुए और 592 मरीजों की मौत

देश में अब तक 18,539 कोरोना संक्रमण के मामले, 3273 मरीज स्वस्थ हुए और 592 मरीजों की मौत

देश में अब तक 18,539 कोरोना संक्रमण के मामले, 3273 मरीज स्वस्थ हुए और 592 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: April 21, 2020 1:40 am IST

नईदिल्ली। देश और दुनिया में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक 18 हजार 539 संक्रमण के मामले आ चुके हैं। जिसमें 592 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है वहीं इसके बीच अच्छी खबर ये भी है कि अब तक 3 हजार 273 संक्रमित मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें:खंडवा में 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह स्वस्थ, डिंडौरी में मिला कोरोना संक्रमण का पहला केस

भारत में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या महाराष्ट्र में हैं। जहां 4 हजार 666 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें अबतक 232 लोगों की मौत हो चुकी है। 572 ठीक हो चुके हैं, तो वहीं दिल्ली संक्रमण के मामलों में दूसरे नंबर है जहां 2 हजार 81 मामले सामने आए हैं और 47 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री इमरती देवी का दावा, 25 अप्रैल को होगा मंत्रिमंडल गठन, …

तीसरे नंबर पर गुजरात है जहां एक हजार 939 संक्रमित हैं। राजस्थान में एक हजार 576 संक्रमित हैंं । जिसमें से 25 की मौत हो चुकी है वहीं तमिलनाडु में 15 सौ 20 मामलों की पुष्टि हुई है जिसमें 17 की मौत हो चुकी है, जबकि 457 ठीक हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 11 सौ 84 मामलों की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार की स्कीम के तहत ऑटो चालकों को मिलने लगे 5-5 हजार रुपए, 23 हजार ल…

पूरी दुनिया की बात करें तो अबतक कोरोना महामारी से करीब 24 लाख 81 हजार 26 लोग संक्रमित मिले हैं और इसकी वजह से 1 लाख 70 हजार 423 लोगों की मौत हो चुकी है। तो 6 लाख 46 हजार 367 लोग ठीक हो चुके हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com