समाज को महिलाओं के लिए खड़ा होना चाहिए, केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं: तेलंगाना के मुख्यमंत्री
समाज को महिलाओं के लिए खड़ा होना चाहिए, केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं: तेलंगाना के मुख्यमंत्री
हैदराबाद, सात मार्च (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शनिवार को कहा कि समाज को महिलाओं की सुरक्षा को एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में लेना चाहिए, क्योंकि केवल कानून बनाने या पुलिस द्वारा उपाय करना उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।
तेलंगाना पुलिस की महिला शाखा के ‘स्टैंड विद हर’ (महिलाओं के लिए खड़े खड़े होने का अभियान) की शुरुआत करने के बाद उन्होंने कहा कि लोगों को महिलाओं के किसी भी परेशानी में घिरने पर आपत्ति व्यक्त करने की परिपाटी चलानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और प्रौद्योगिकी का उपयोग करके महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों (जिनमें डीप फेक वीडियो भी शामिल हैं) को देखते हुए राज्य सरकार ने ऐसे अपराधों की जांच के लिए साइबर अपराध शाखा को सशक्त बनाया है।
उन्होंने कहा, ‘तेलंगाना अगर तेजी से प्रगति कर रहा है तो सरकारी, निजी और कॉर्पोरेट क्षेत्रों में उपयुक्त अवसर उपलब्ध हैं। अगर महिलाओं को रोजगार और आजीविका के अवसरों में उत्कृष्टता हासिल करनी है तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। केवल कानून बनाना और पुलिस द्वारा कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं होगा। हम सभी को इसे एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में लेना होगा।’
उन्होंने कहा कि जब कोई महिला असुविधा का सामना करती है तो ऐसे में बेपरवाही का रवैयया अपना और उसकी मदद न करना एक तरह से अपराध को बढ़ावा देने के समान है।
उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर युवा को ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनना चाहिए।
भाषा
शुभम माधव
माधव

Facebook


