राजौरी में नदी पार करने के अभ्यास के दौरान सैनिक लापता; बचाव अभियान शुरू

राजौरी में नदी पार करने के अभ्यास के दौरान सैनिक लापता; बचाव अभियान शुरू

राजौरी में नदी पार करने के अभ्यास के दौरान सैनिक लापता; बचाव अभियान शुरू
Modified Date: March 9, 2026 / 09:17 pm IST
Published Date: March 9, 2026 9:17 pm IST

जम्मू, नौ मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में सोमवार को नदी पार करने के अभ्यास के दौरान सेना का एक जवान लापता हो गया। जवान का पता लगाने के लिए संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि यह घटना खौर इलाके में मनावर नदी में हुई और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम जवान का पता लगाने के लिए सेना और पुलिस के साथ अभियान में शामिल है।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘सुंदरबनी में नदी पार करने के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान, सिपाही अक्षित शर्मा के आज (सोमवार) दोपहर करीब 12 बजे लापता होने की सूचना मिली। सैनिक का पता लगाने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।’

अधिकारियों ने बताया कि गोताखोरों और विशेष बचाव उपकरणों को तैनात किया गया है और तलाश अभियान जारी है।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में