उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा सिफारिश किये गये 68 नामों में कुछ की शीघ्र होने वाली है नियुक्ति

Ads

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा सिफारिश किये गये 68 नामों में कुछ की शीघ्र होने वाली है नियुक्ति

  •  
  • Publish Date - October 5, 2021 / 01:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा सिफारिश किये गये 68 नामों में कुछ लोग अगले कुछ दिनों में विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश नियुक्त किये जाने वाले हैं। उच्चतर न्यायपालिका में नियुक्ति प्रक्रिया से अवगत सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नियुक्तियों के लिए सिफारिशों पर कुछ फाइलें प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं।

सूत्रों ने संकेत दिया कि नियुक्तियां एक ही बार में नहीं होंगी और ये कई चरणों में होंगी।

हालांकि, पहले समूह में कितने नामों की मंजूरी दी जा रही है, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

भाषा सुभाष मानसी

मानसी