नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त अनिल सूकलाल को वापस बुलाए जाने की खबर है। उन पर आरोप है कि वह पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा और भारतीय मूल के एक ऐसे कारोबारी के बीच हुई बैठक में शामिल हुए थे, जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
दक्षिण अफ़्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड लमोला ने कहा कि सूकलाल को ‘‘विचार-विमर्श’’ के लिए वापस बुलाया गया है।
यह कदम तब उठाया गया जब जुमा और सूकलाल की हरिद्वार में 26 जून को विवादित कारोबारी अजय गुप्ता से मुलाकात की तस्वीरें सामने आईं।
लामोला ने बुधवार को प्रिटोरिया में एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हम पुष्टि करते हैं कि उच्चायुक्त अनिल सूकलाल को आगे की बातचीत के लिए मुख्यालय वापस बुला लिया गया है।’’
भाषा नेत्रपाल शफीक
शफीक