केरल के कुछ नवनिर्वाचित विधायक साइकिल से और पैदल तो कुछ गाड़ियों से शपथ के लिए पहुंचे

केरल के कुछ नवनिर्वाचित विधायक साइकिल से और पैदल तो कुछ गाड़ियों से शपथ के लिए पहुंचे

केरल के कुछ नवनिर्वाचित विधायक साइकिल से और पैदल तो कुछ गाड़ियों से शपथ के लिए पहुंचे
Modified Date: May 21, 2026 / 10:23 am IST
Published Date: May 21, 2026 10:23 am IST

तिरुवनंतपुरम, 21 मई (भाषा) केरल के नवनिर्वाचित विधायक बृहस्पतिवार को विधानसभा में अपने शपथ ग्रहण के लिए अलग-अलग साधनों से पहुंचे, जिनमें कुछ पैदल, कुछ साइकिल से तो कुछ अपनी गाड़ियों से वहां पहुंचे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन नवनिर्वाचित विधायक राजीव चंद्रशेखर, वी मुरलीधरन और बी बी गोपकुमार अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पैदल ही विधानसभा परिसर पहुंचे।

वे यहां पलायम स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पैदल चलकर विधानसभा पहुंचे।

दूसरी ओर, पुथुपल्ली से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे, चांडी ओमन साइकिल से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पिता की तस्वीर वाली शर्ट पहनी हुई थी।

चांडी ओमन ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी साइकिल का इस्तेमाल किया था।

वहीं, अन्य नवनिर्वाचित विधायक अपने-अपने वाहनों से पहुंचे।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने 140 सीटों में से 102 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को 35 और भाजपा को तीन सीटें मिली।

मुख्यमंत्री वी डी सतीशन समेत 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 18 मई को हो चुका है।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव


लेखक के बारे में