दुमका में बेटे ने मां की हत्या की, गिरफ्तार

Ads

दुमका में बेटे ने मां की हत्या की, गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 8, 2023 / 12:21 AM IST,
    Updated On - July 8, 2023 / 12:21 AM IST

दुमका (झारखण्ड), सात जुलाई (भाषा) झारखंड के दुमका जिले के मंझलाडीह गांव में 55 वर्षीय एक महिला की उसके सबसे छोटे बेटे ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शिकारीपाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी उमेश राम ने कहा कि आरोपी ने उस पर लोहे की छड़ से हमला किया और उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी घर पर ही रहा। राम ने कहा कि पुलिस की एक टीम गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी बेटे को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अपराध के पीछे का कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं इन्दु अमित

अमित