‘आप यहां आइए…यहां लड़कियां तैयार हैं…’ हवस के पुजारियों के लिए सोनागाक्षी से आया ऑफर, रेप रोकने कुर्बानी देने को तैयार सेक्स वर्कर्स

Sonagachi Sex Workers offers | 'आप यहां आइए...यहां लड़कियां तैयार हैं...' हवस के पुजारियों के लिए सोनागाक्षी से आया ऑफर, रेप रोकने कुर्बानी देने को तैयार सेक्स वर्कर्स

‘आप यहां आइए…यहां लड़कियां तैयार हैं…’ हवस के पुजारियों के लिए सोनागाक्षी से आया ऑफर, रेप रोकने कुर्बानी देने को तैयार सेक्स वर्कर्स
Modified Date: August 20, 2024 / 05:20 pm IST
Published Date: August 20, 2024 5:20 pm IST

कोलकाता: Sonagachi Sex Workers offers सुप्रीम कोर्ट ने आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हम इस बात से बहुत चिंतित हैं कि कोलकाता बलात्कार पीड़िता का नाम, फोटो और वीडियो क्लिप हर जगह प्रकाशित किया गया। कानून पीड़ितों के नाम प्रकाशित करने पर रोक लगाता है। क्या इस तरह से हम उस युवा डॉक्टर को सम्मान प्रदान कर सकते हैं जिसने अपनी जान गंवा दी? सुप्रीम कोर्ट ने कॉलेज के प्रिंसिपल से भी सवाल किया कि उन्होंने इसे आत्महत्या के रूप में पेश करने की कोशिश की और माता-पिता को शव देखने की अनुमति नहीं दी गई।

Read More: Shreyas Talpade Statement : ‘मैं जिंदा हूं, खुश और हेल्दी हूं’, निधन की ख़बरों से परेशान हुए एक्टर श्रेयस तलपड़े, ट्रोल्स से की ये विनती

Sonagachi Sex Workers offers वहीं, इस मामले में देशभर में बवाल मचने के बाद देश की नामी मीडिया संस्थान ने कोलकाता के रेड लाइट एरिया में जाकर महिलाओं से बातचीत की। मीडिया से बात करते हुए एक महिला जो एक्ट्रेस हैं उन्होंने कहा कि ये घटना नहीं होना चाहिए, ये एक संवेदनशील मामला है। ये देश को शर्मसार करने वाला मामला है।

Read More: Budh Gochar August 2024: बुध लेगा आपके किस्मत की सुध.. पलटने वाली हैं इन 3 राशियों की तकदीर.. कारोबार में होगा बम्पर फायदा

इस दौरान राजश्री बिष्ट जो कि एक काउंसलर के तौर पर रेड लाइट एरिया सोनागाक्षी एरिया में काम करतीं हैं ने कहा कि हम रोजाना हो रही रेप की घटना को कैसे रोक सकते हैं ये सोचने वाला विषय है। उन्होंने आगे कहा कि आप किसी बेटी का रेप क्यों करते हैं, आप यहां आइए, इतना बड़े रेड लाइट एरिया है। यहां कुछ पैसे लेकर वो आपके साथ काम करने के लिए तैयार हैं। तो फिर आप रेप जैसी घिनौनी हरकत क्यों कर रहे हैं। हमें सिर्फ न्याय चाहिए। इन सब घटनाओं को देखकर हमें भी डर लगता है। हमारे घर वाले भी चिंता में रहते हैं जब हम काम पर निकलते हैं।

Read More: Badlapur Sexual Assault Case: स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ हुआ यौन शोषण, लोगों ने शुरू किया उग्र प्रदर्शन, रोक दी कई ट्रेनें

बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त की दरमियानी रात को प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। अगले दिन सुबह उसका शव मिला था, जिसके बाद से डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बंगाल पुलिस से जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित कर दी है। शीर्ष अदालत ने मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले से ही शामिल होने के तथ्य को महत्वपूर्ण रखते हुए स्वत: संज्ञान लिया है। देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों, खासकर डॉक्टरों और उनकी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए शीर्ष अदालत न्यायिक जांच का दायरा बढ़ा सकती है।

Read More: Fasal Bima Yojana Claim: फसल बीमा योजना से किसान हैरान.. किसी को 1 तो किसी को 7 रुपये की क्षतिपूर्ति.. कांग्रेस ने खोला मोर्चा..


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"