Sourav Ganguly Biopic First Poster Released : ‘दादा’ की बायोपिक से उठा पर्दा! फर्स्ट लुक ने मचाया तहलका, इस अभिनेता ने निभाया सौरव गांगुली का किरदार

Sourav Ganguly Biopic First Poster Released : 'दादा' की बायोपिक से उठा पर्दा! फर्स्ट लुक ने मचाया तहलका, इस अभिनेता ने निभाया सौरव गांगुली का किरदार

Sourav Ganguly Biopic First Poster Released : ‘दादा’ की बायोपिक से उठा पर्दा! फर्स्ट लुक ने मचाया तहलका, इस अभिनेता ने निभाया सौरव गांगुली का किरदार

Sourav Ganguly Biopic First Poster Released

Modified Date: July 8, 2026 / 03:44 pm IST
Published Date: July 8, 2026 3:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लॉर्ड्स बालकनी वाला ऐतिहासिक पल पोस्टर में दिखाया गया।
  • विक्रमादित्य मोटवानी ने फिल्म का निर्देशन किया है।
  • फिल्म गांगुली के क्रिकेट करियर और संघर्ष की कहानी दिखाएगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Sourav Ganguly Biopic First Poster Released  क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का पहला पोस्टर बुधवार को जारी किया गया जिसमें लॉर्ड्स की बालकनी में गांगुली के जर्सी लहराने के ऐतिहासिक क्षण को दिखाया गया है।इस फिल्म में राजकुमार राव ने सौरव गांगुली की भूमिका निभाई है।निर्माताओं ने बुधवार को गांगुली के 54वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का पोस्टर जारी करने का फैसला किया। यह फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पहले आधिकारिक पोस्टर में राव

फिल्म के पहले आधिकारिक पोस्टर में राव, उस यादगार क्षण को पर्दे पर जीवंत करते नजर आते हैं, जब भारत ने 2002 में इंग्लैंड को हराकर नेटवेस्ट ट्रॉफी हासिल की थी और गांगुली ने लॉर्ड्स स्टेडियम की बालकनी में अपनी जर्सी लहराई थी।निर्माताओं ने कहा कि ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ उस व्यक्ति की असाधारण यात्रा को दिखाती है, जिसने सिर्फ खेल खेला ही नहीं, बल्कि उसे बदल भी दिया।

विक्रमादित्य मोटवानी ने किया निर्देशन

Sourav Ganguly Biopic First Poster Released उन्होंने कहा कि एक प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर से भारत के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में से एक बनने तक की उनकी यात्रा को दिखाने वाली यह फिल्म उस जज्बे, संघर्षशीलता और दृढ़ विश्वास का जश्न मनाती है जिसने भारतीय क्रिकेट को नयी परिभाषा दी और पूरी एक पीढ़ी को प्रेरित किया। दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का निर्देशन ‘लुटेरा’, ‘जुबली’ और ‘ब्लैक वारंट’ से प्रसिद्धि पाने वाले विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.