दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल तट पर दस्तक देने की संभावना : आईएमडी

Ads

दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल तट पर दस्तक देने की संभावना : आईएमडी

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 02:32 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 02:32 PM IST

नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को अपने पूर्वानुमान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल में दस्तक देने की संभावना है।

आमतौर पर केरल में मानसून की शुरुआत एक जून के आसपास होती है, जिसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ते हुए देश के बाकी हिस्सों में पहुंचता है। इसके साथ ही देश में मानसून मौसम (जून से सितंबर) की शुरुआत मानी जाती है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष मानसून की शुरुआत 24 मई को हुई थी।

आईएमडी ने कहा, ‘‘इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल पहुंचने की संभावना है।’’ उसने हालांकि कहा कि यह चार दिन पहले या चार दिन बाद भी पहुंच सकता है।

भाषा गोला अविनाश

अविनाश