कानपुर (उप्र), 25 फरवरी (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कानपुर दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और एनआरसी, किसानों के मुद्दों और हाल में एआई शिखर सम्मेलन में सुरक्षा खामियों पर चिंता जताई।
यादव ने निजी कार्यक्रमों में पत्रकारों से बात करते हुए, समाजवादी पार्टी के सत्ता में लौटने पर कानपुर को एक ‘सुंदर और यातायात-मुक्त शहर’ में बदलने का वादा किया।
उन्होंने कहा, ”सपा की सरकार बनने पर कानपुर का चेहरा बदल जाएगा।”
उन्होंने भाजपा पर धार्मिक नेताओं, सैनिकों और किसानों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने माघ मेले की एक कथित घटना का जिक्र किया जहां एक युवा ब्राह्मण (बटुक) के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी।
यादव ने कहा कि यह घटना सनातन परंपरा का अपमान है।
सपा अध्यक्ष ने हाल में एआई शिखर सम्मेलन को संभालने के सरकार के तरीके की आलोचना की और दावा किया कि कोई पर्याप्त पारिस्थितिकी तंत्र या बुनियादी ढांचा विकसित नहीं किया गया था।
उन्होंने कहा, ‘यदि आप दूसरे देशों में बने रोबोट प्रदर्शित करते हैं, तो जनता की निराशा स्वाभाविक है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सुरक्षा विफलता को दर्शाता है।’
यादव ने क्षेत्र में पिछली बुलडोजर कार्रवाई का जिक्र किया जिसमें एक मां-बेटी की कथित तौर पर आग में जलने से मौत हो गई थी। उन्होंने सरकार पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया और कहा कि उच्च पद पर बैठे लोगों को अपने कार्यों की जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।
सपा प्रमुख अखिलेश निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर में थे।
जाजमऊ चौंकी पर उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया ।
भाषा सं जफर राजकुमार
राजकुमार