नई दिल्लीः Akhilesh Yadav Parliament Speech महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिलों पर लोकसभा में चर्चा जारी है। चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख और लोकसभा सांसद अलिखेश यादव ने कहा कि जब संख्या बढ़ेगी तो उत्तर प्रदेश की विधानसभा की सीटों की संख्या 500 से अधिक होने जा रही है। कहीं कोई ऐसा षड्यंत्र तो नहीं है जो महिला आरक्षण के बहाने छिपाकर आगे बढ़ रहे हैं? उत्तर प्रदेश में 120 सीटें लोकसभा की होने जा रही है। अगर विधानसभा की सीटें 600 हो रही हैं तो कहीं उसमें भी कोई साजिश तो नहीं? 33% सीटें कौन सी होगी? अगर आरक्षण होगा तो महिलाओं के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। अगर ये फैसला पार्टी के पास होगा तो महिलाओं की संख्या ज्यादा होगी।
Akhilesh Yadav Parliament Speech उन्होंने कहा कि परिसीमन इसलिए है कि चुनावी मानचित्र को बदल दें। हम चाहते हैं कि पहले जनगणना हो, जब सही आंकड़े आ जाएंगे तब परिसीमन हो। आरक्षण ही जनसंख्या पर है। कहीं ऐसा तो नहीं कि आधी आबादी में ये मुस्लिम महिलाओं को न गिनते हों। हमारी मांग होगी कि आधी आबादी में पिछड़े और मुस्लिम महिलाओं को भी जोड़ कर आरक्षण को पूरा किया जाए।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की चुनावी घपलेबाजी का भंडाफोड़ हो गया है। SIR कहने को तो SIR था लेकिन सच्चाई में वो NRC का रूप था। SIR के मामले में वोट काटने का काम शुरू हुआ तो हमारे PDA प्रहरियों ने वोट बचा लिया। जब हम वोट बचाने में कामयाब हो गए तो भाजपा फॉर्म 7 लेकर आई। भाजपा निराशा के इस दौर से उबरने के लिए बिल लेकर आ रही है। भाजपा का वोट कम हो रहा है इसलिए आरक्षण लेकर आए हैं।”
#WATCH दिल्ली: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “जब संख्या बढ़ेगी तो उत्तर प्रदेश की विधानसभा की सीटों की संख्या 500 से अधिक होने जा रही है। कहीं कोई ऐसा षड्यंत्र तो नहीं है जो महिला आरक्षण के बहाने छिपाकर आगे बढ़ रहे हैं? उत्तर प्रदेश में 120 सीटें लोकसभा की होने जा रही है। अगर… pic.twitter.com/9yhhjwAF11
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2026
#WATCH दिल्ली: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “परिसीमन इसलिए है कि चुनावी मानचित्र को बदल दें… हम चाहते हैं कि पहले जनगणना हो… जब सही आंकड़े आ जाएंगे तब परिसीमन हो…आरक्षण ही जनसंख्या पर है। कहीं ऐसा तो नहीं कि आधी आबादी में ये मुस्लिम महिलाओं को न गिनते हों। हमारी मांग होगी… pic.twitter.com/bIC99cf0kC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2026