आतंकी वित्तपोषण और क्रिप्टो धोखाधड़ी से जुड़े अपराध वाले नए क्षेत्रों पर विशेष ध्यान: ईडी
आतंकी वित्तपोषण और क्रिप्टो धोखाधड़ी से जुड़े अपराध वाले नए क्षेत्रों पर विशेष ध्यान: ईडी
नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन ने शुक्रवार को कहा कि क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी, आतंकवाद वित्तपोषण, साइबर अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी हमारे लिए ऐसे नए आपराधिक क्षेत्र हैं, जिन पर ईडी खास ध्यान दे रही है।
यहां आयोजित 70वें ‘ईडी दिवस’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ‘दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता अधिनियम तथा रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) के लागू होने के कारण बैंक और रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामलों में कमी आई है।
निदेशक ने कहा कि 2025-26 के दौरान, ईडी ने 812 आरोपपत्र और 155 पूरक आरोपपत्र दाखिल किए जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग दोगुना है।
उन्होंने कहा कि एजेंसी की दोषसिद्धि दर 94 प्रतिशत थी।
निदेशक ने कहा कि अदालतों में धन शोधन के 2,400 मामले विचाराधीन हैं और उन्होंने आशा व्यक्त की कि इनमें से ‘‘अधिकतर’’ मामलों में दोषसिद्धि होगी।
नवीन ने कहा कि एजेंसी ने घर खरीददार, निवेशक और बैंक से संबंधित विभिन्न वित्तीय धोखाधड़ी के पीड़ितों को 63,142 करोड़ रुपये की संपत्ति वापस कर दी है।
संघीय जांच एजेंसी की स्थापना एक मई 1956 को हुई थी।
भाषा यासिर नरेश
नरेश

Facebook


