GST लागू करने के लिए 30 जून को रात 12 बजे संसद का विशेष सत्र
GST लागू करने के लिए 30 जून को रात 12 बजे संसद का विशेष सत्र
एक जुलाई से गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानि जीएसटी लागू करने से पहले सरकार पूरी तैयारी कर रही है.. इसके लिए सरकार 30 जून को आधी रात में एक विशेष सत्र बुला रही है… जीएसटी लागू होने के ऐतिसाहिक मौके पर 30 जून की रात 11 बजे संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है… ये रात 12.10 तक चलेगा… इस दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली मिटिंग को संबोधित करेंगे…
बताया जा रहा है कि संसद के केंद्रीय हॉल में ये सत्र बुलाया गया है… इसमें दोनों सदनों के लोग मौजूद रहेंगे.. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा उस दौरान मंच पर मौजूद होंगे।

Facebook


