सभी मतदान केंद्रों पर विशेष एसआईआर शिविर आयोजित होगा: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ads

सभी मतदान केंद्रों पर विशेष एसआईआर शिविर आयोजित होगा: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 04:46 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 04:46 PM IST

चंडीगढ़, 17 जुलाई (भाषा) पंजाब के सभी मतदान केंद्रों पर रविवार को गणना-प्रपत्र भरने और जमा करने के लिए एक-दिवसीय विशेष एसआईआर शिविर आयोजित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सीईओ कार्यालय ने बताया कि राज्यभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत घर-घर जाकर गणना का का काम चल रहा है और यह तीन अगस्त तक जारी रहेगा।

पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने गणना-प्रपत्र अभी तक जमा नहीं करने वाले मतदाताओं से अपने बूथ-स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) से संपर्क करने या विशेष शिविर के दौरान अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचने की अपील की।

उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची के प्रारूप में प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सुनिश्चित करने के लिए लोगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

मित्रा ने कहा कि शिविर के दौरान सभी नामित मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे और मतदाताओं को प्रपत्र भरने तथा जमा करने में सहायता प्रदान करेंगे।

निर्वाचन विभाग ने सभी पात्र मतदाताओं से विशेष शिविर में उपलब्ध सहायता का लाभ उठाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर गणना प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश