श्री गुरु गोबिंद सिंह वाणिज्य महाविद्यालय राष्ट्र निर्माण की भावना को पोषित करता है : रेखा गुप्ता

Ads

श्री गुरु गोबिंद सिंह वाणिज्य महाविद्यालय राष्ट्र निर्माण की भावना को पोषित करता है : रेखा गुप्ता

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 03:34 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 03:34 PM IST

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध श्री गुरु गोबिंद सिंह वाणिज्य महाविद्यालय छात्रों को न केवल सफल करियर बनाने के लिए तैयार करता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए भी प्रेरित करता है।

गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मंत्रीमंडल में अपने सहयोगी मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ 42वें वार्षिक उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय छात्रों में समाज और राष्ट्र के लिए काम करने की जो भावना पैदा करता है, उसका भविष्य के लिए बहुत महत्व है।

उन्होंने छात्रों और संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘गुरु गोविंद सिंह का नाम वर्षों के बलिदान और समर्पण से जुड़ा है। 1984 से ही इस महाविद्यालय ने शिक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखा है।’’

गुप्ता ने महाविद्यालय के लगातार उच्च मानक बनाए रखने का श्रेय प्रवेश प्रक्रिया में अनुशासन और पारदर्शिता को दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं, इस महाविद्यालय में पाठ्येतर गतिविधियों और विभिन्न समाजिक कार्यों की ओर भी ध्यान दिया है, क्योंकि इससे छात्रों को समग्र रूप से आगे बढ़ने में मदद मिलती है।’’

भाषा धीरज नरेश

नरेश