महिला टीम की हार के साथ विश्व टेबल टेनिस में भारत का निराशाजनक अभियान समाप्त

Ads

महिला टीम की हार के साथ विश्व टेबल टेनिस में भारत का निराशाजनक अभियान समाप्त

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 07:30 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 07:30 PM IST

लंदन, छह मई (भाषा) भारत का विश्व टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप में निराशाजनक अभियान राउंड ऑफ 32 में अमेरिका के हाथों महिला टीम की 1-3 से हार के साथ खत्म हो गया।

पुरुष टीम भी मंगलवार को राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में ऑस्ट्रिया से हार गई थी।

मनिका बत्रा इस मुकाबले में छाप छोड़ने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रही। उन्होंने अपना एकल मैच रेयेस जेसिका के खिलाफ 11-2, 11-8, 8-11, 11-4 से जीता।

शुरुआती एकल मैच में यशस्विनी घोरपड़े को मोयलैंड सैली ने 0-3 (8-11, 8-11, 7-11) से हरा दिया। दीया चितले भी चीनी मूल की खिलाड़ी लिली झांग का मुकाबला नहीं कर पाईं और 0-3 (8-11, 7-11, 11-13) से हार गईं।

मनिका की अपने दूसरे एकल मैच में सैली के खिलाफ 12-10, 9-11, 3-11, 11-13 की हार के साथ भारत प्रतियोगिता से बाहर हो गया।

भाषा सुधीर मोना

मोना