नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) बजाज ऑटो लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 93.81 प्रतिशत बढ़कर 3,492.21 करोड़ रुपये रहा।
बजाज ऑटो ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 1,801.85 करोड़ रुपये रहा था।
समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन राजस्व 17,832.46 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 2024-25 की इसी तिमाही में 12,646.32 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने बताया कि कुल खर्च मार्च 2026 को समाप्त तिमाही में 15,390.53 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 10,219.14 करोड़ रुपये था।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 10,574.50 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 7,324.73 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में परिचालन राजस्व 62,905 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 50,994.55 करोड़ रुपये था।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण