स्टालिन ने भाजपा और तमिलनाडु के राज्यपाल की आलोचना की
स्टालिन ने भाजपा और तमिलनाडु के राज्यपाल की आलोचना की
(फाइल फोटो के साथ)
चेन्नई, 10 मार्च (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने शुक्रवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो आस्था और भाषा के ‘एकल’ अवधारणा का समर्थन करते हैं वे सामाजिक न्याय के खिलाफ हैं।
उन्होंने तमिलनाडु को राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) से छूट देने और ऑनलाइन जुआ पर प्रतिबंध लगाने सहित कई विधेयक लंबित रखने को लेकर राज्यपाल आर एन रवि की भी आलोचना की।
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के 75वें समारोह को संबोधित करते हुए द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष ने उनके दिवंग पिता और पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की मुस्लिमों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध और उनके जीवन में उनकी भूमिका को याद किया।
उन्होंने कहा कि भारत की रक्षा के लिए सामाजिक न्याय, बंधुत्व और समानता ही एकमात्र ऊर्जा केंद्र है।
भाषा धीरज संतोष
संतोष

Facebook


