(फाइल फोटो सहित)
चेन्नई, पांच मई (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, इस्तीफे की चिट्ठी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के कार्यालय को भेज दी गई है। विधानसभा चुनाव में द्रमुक को अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है।
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल हुए चुनाव में टीवीके 108 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और द्रमुक 59 सीट पर सिमट गई है। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) को 47 सीट मिली हैं।
स्टालिन ने कहा कि द्रमुक एक मजबूत और जिम्मेदार विपक्षी दल की भूमिका निभाएगी।
भाषा
खारी मनीषा
मनीषा