Bengal New CM Oath Ceremony: आ गई तारीख, इस दिन बंगाल के नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ, बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी, जानें किसके हाथ में होगी सत्ता की कमान?

Ads

Bengal New CM Oath Ceremony: आ गई तारीख, इस दिन बंगाल के नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ, बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी, जानें किसके हाथ में होगी सत्ता की कमान?

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 12:08 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 12:08 PM IST

Bengal New CM Oath Ceremony | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • भाजपा ने बंगाल में पहली बार सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त किया
  • नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा
  • संभावित मुख्यमंत्री के नामों में सुकान्त मजूमदार और सुवेन्दु अधिकारी सबसे चर्चित

नई दिल्ली: Bengal New CM Oath Ceremony Date  Bengal Assembly Elections Result Update बंगाल की राजनीति में इस बार के विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है (Assembly Elections Result 2026)। विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। राज्य में पहली बार बीजेपी अपनी सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में अब नई सरकार की गठन की कायवाद तेज हो गई है और नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की तारीख भी तय हो गई है।

Bengal New CM Oath Ceremony Date मिली जानकारी के अनुसार, बंगाल में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्य अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने दी है। उन्होंने एनआई को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ”पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा।” बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि 9 मई को रवींद्र नाथ टैगोर का जन्मदिवस है।

कौन होगा बंगाल का नया मुख्यमंत्री?

ताजा नतीजे के सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे है कि पीएम मोदी और अमित शाह बंगाल के किस नेता के कंधो पर राज्य की जिम्मेदारी सौपेंगे, हालांकि पश्चिम बंगाल में अगर भाजपा सरकार बनाती है, तो मुख्यमंत्री का चयन पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ही तय करता है, और वह चुनाव नतीजों, विधायकों की संख्या और आंतरिक सहमति पर निर्भर करता है। (West Bengal New Chief Minister) राजनीतिक चर्चा और पिछले रुझानों के आधार पर कुछ प्रमुख नाम अक्सर सामने आते हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा सुकान्त मजूमदार की होती है, जो राज्य भाजपा अध्यक्ष भी हैं और संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं। दूसरा बड़ा नाम सुवेन्दु अधिकारी का है, जो टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और विपक्ष के नेता के रूप में प्रमुख चेहरा रहे हैं। इनके अलावा महिला नेत्री लॉकेट चटर्जी और दिलीप घोष के नाम भी प्रमुखता से सामने आये हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

बंगाल में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कब होगा?

9 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

शपथ ग्रहण समारोह की तारीख क्यों खास है?

9 मई रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिवस है।

संभावित मुख्यमंत्री के नाम कौन-कौन से हैं?

सुकान्त मजूमदार, सुवेन्दु अधिकारी, लॉकेट चटर्जी और दिलीप घोष।