Kundli Manesar Expressway Accident: एक्सप्रेसवे पर इस हाल में मिले इतने पुलिसकर्मी, देखकर दंग रह गए लोग, मची चीख-पुकार

Ads

Kundli Manesar Expressway Accident: एक्सप्रेसवे पर इस हाल में मिले इतने पुलिसकर्मी, देखकर दंग रह गए लोग, मची चीख-पुकार

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 02:01 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 02:01 PM IST

Nuh Road Accident | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • KMP एक्सप्रेसवे पर हादसे में 4 पुलिसकर्मी समेत 5 लोगों की मौत
  • स्कॉर्पियो कार ओवरटेक करते समय असंतुलित होकर दूसरी गाड़ी से टकराई
  • मृतकों में दो सब इंस्पेक्टर, दो सिपाही और एक वादी शामिल

नूंह: Nuh Road Accident हरियाणा के नूहं में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 4 पुलिस समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पलिस ने राहत बचाव कार्य पर लग हैं और शव को पीएम के लिए भेज रहे हैं।

Kundli Manesar Expressway Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर हुई है। बताया जा रहा है कि एक स्कॉर्पियो कार पलवल की ओर से आ रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक वाहन चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर 4 पुलिसकर्मी समेत 5 लोगों की मौत हो गई। साथ ही स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को शव को वाहन से निकालने के लिए भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। मौके पर एंबुलेंस बुलाकर राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा गया। बताया जा रहा है कि दो सब इंस्पेक्टर, दो सिपाही और किसी केस के एक वादी की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस सभी के शव को पीएम के लिए भेज दी है और मृतकों की पहचान की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ?

कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर नूहं जिले में।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

5 लोगों की मौत हुई, जिनमें 4 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

हादसे का कारण क्या बताया जा रहा है?

स्कॉर्पियो कार चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे गाड़ी असंतुलित होकर दूसरी गाड़ी से टकरा गई।