Waqf Board New Act: ‘कोई भी राज्य सरकार केंद्र के बनाये कानून के खिलाफ नहीं जा सकती’.. वक़्फ़ बोर्ड एक्ट मामले पर BJP की दो टूक..
इस पूरे मामले ने बंगाल की राजनीति में एक बार फिर तनाव और टकराव का माहौल बना दिया है। केंद्र सरकार की ओर से भी हालात पर नज़र रखी जा …
State governments against Waqf Board New Act
- सुधांशु त्रिवेदी बोले: केंद्र कानून न मानना संविधान का उल्लंघन है।
- वक्फ कानून विरोध में बंगाल में हिंसा, तीन की मौत हुई।
- ममता बनर्जी बोलीं: वक्फ अधिनियम लागू नहीं होगा, BJP ने किया विरोध।
State governments against Waqf Board New Act: बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर विपक्षी शासित राज्यों को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य सरकार को केंद्र सरकार के बनाए कानूनों को लागू करने से इनकार करने का अधिकार नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है, तो यह संविधान का उल्लंघन है और डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान का अपमान भी है।
त्रिवेदी यह बयान बेंगलुरु में आयोजित 'संसद ध्वनि' कार्यक्रम में दे रहे थे। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इस दौरान वक्फ बोर्ड से संबंधित नए कानून के प्रमुख प्रावधानों और उसके प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच राजनीति गर्माई
State governments against Waqf Board New Act: गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले सहित अन्य हिस्सों में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इन हिंसक घटनाओं ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में हिंदू समुदाय अपने त्योहार मनाने के लिए भी कोर्ट की शरण लेने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि धुलियान इलाके में हिंदू समुदाय की दुकानों को निशाना बनाकर लूटा गया और हालात इतने बिगड़ गए हैं कि पुलिस भी उन्हें संभाल नहीं पा रही है। अब तक करीब 35 पुलिसकर्मी घायल हो चुके हैं।
ममता बनर्जी का इनकार
State governments against Waqf Board New Act: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ किया है कि राज्य में वक्फ संशोधन अधिनियम को लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने अल्पसंख्यकों को भरोसा दिलाया कि उनकी संपत्ति पूरी तरह से सुरक्षित है। ममता के इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे "गैरजिम्मेदाराना" करार दिया है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं और राज्य को अराजकता की ओर धकेल रही हैं।
इस पूरे मामले ने बंगाल की राजनीति में एक बार फिर तनाव और टकराव का माहौल बना दिया है। केंद्र सरकार की ओर से भी हालात पर नज़र रखी जा रही है और हिंसा प्रभावित इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।
आज बेंगलुरु में आयोजित ‘संसद ध्वनि’ कार्यक्रम में बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा सांसद एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @Tejasvi_Surya जी नेता प्रतिपक्ष कर्नाटक विधानसभा श्री @RAshokaBJP व कई गणमान्य विधायकों पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सहभागिता का अवसर मिला।
वक़्फ़ संशोधन… pic.twitter.com/X1E1OGtECx— Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) April 13, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: वक्फ संशोधन अधिनियम केंद्र सरकार द्वारा लाया गया एक कानून है, जिसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाना, अवैध कब्जों को रोकना और इन संपत्तियों का न्यायसंगत उपयोग सुनिश्चित करना है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: State governments against Waqf Board New Act, Sudhanshu Trivedi gave a lecture in Bangalore

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm