ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को तुरंत आर्थिक मदद दे राज्य सरकार: अशोक गहलोत

ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को तुरंत आर्थिक मदद दे राज्य सरकार: अशोक गहलोत

ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को तुरंत आर्थिक मदद दे राज्य सरकार: अशोक गहलोत
Modified Date: April 4, 2026 / 08:55 pm IST
Published Date: April 4, 2026 8:55 pm IST

जयपुर, चार अप्रैल (भाषा) पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाते हुए शनिवार को राज्य सरकार से जल्द से जल्द प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करने की मांग की।

गहलोत ने शनिवार को कहा कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों पर आपदा आ गई है। बीकानेर संभाग में ओलों के कारण गेहूं और ईसबगोल की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं नागौर में ईसबगोल, जीरा, गेहूं और सौंफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा, ”बीते कुछ महीने पहले प्रदेश में किसानों को खाद के लिए तरसना पड़ा था, घंटों तक लाइनों में लगे थे। अब मौसम की मार पड़ी है। सरकार को तुरंत किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना चाहिए और इसमें कोई देरी नही होनी चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को राज्य में अनेक जगह बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में तैयार खड़ी गेहूं व अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है।

भाषा पृथ्वी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में