विधानसभा में राज्य पुलिस प्रमुख का प्रवेश सामान्य परंपरा के विरुद्ध : पिनराई विजयन

Ads

विधानसभा में राज्य पुलिस प्रमुख का प्रवेश सामान्य परंपरा के विरुद्ध : पिनराई विजयन

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 04:10 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 04:10 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 29 मई (भाषा) केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने शुक्रवार को कहा कि नीतिगत अभिभाषण से पहले सदन में राज्य पुलिस प्रमुख का मौजूद होना असामान्य और नियमों के विरुद्ध है।

राज्य पुलिस प्रमुख रावदा चंद्रशेखर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के नीतिगत अभिभाषण से पहले उनके साथ सादे कपड़ों में सदन के भीतर जाते दिखे।

विजयन ने कहा कि यह मामला सभी के संज्ञान में आया है। उन्होंने विश्वास जताया कि विधानसभा अध्यक्ष तिरुवंचूर राधाकृष्णन इस बारे में राज्य पुलिस प्रमुख से बात करेंगे।

विपक्ष के नेता ने कहा कि यह सामान्य परंपरा से अलग है, लेकिन हो सकता है कि ऐसा गलती से हुआ हो।

भाषा

सिम्मी दिलीप

दिलीप