राज्यों के पास अब भी कोविड टीकों की 3.77 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध : केंद्र

राज्यों के पास अब भी कोविड टीकों की 3.77 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध : केंद्र

राज्यों के पास अब भी कोविड टीकों की 3.77 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध : केंद्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: August 26, 2021 2:54 pm IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 टीकों की 58.76 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसके साथ ही 1.03 करोड़ से अधिक खुराक राज्यों को दिए जाने की प्रक्रिया में हैं। मंत्रालय ने कहा कि अब भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास 3.77 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं जिनका उपयोग किया जाना है।

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड टीकाकरण की गति को तेज करने और इसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। टीकाकरण का नया सार्वभौमिक चरण 21 जून को शुरू हुआ था।

बयान में कहा गया है कि अधिक टीकों की उपलब्धता से टीकाकरण अभियान में तेजी आयी है।

भाषा अविनाश शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में