पठानकोट मिलिट्री स्टेशन के पास मिले संदिग्ध बैग से हड़कंप, हाई अलर्ट जारी
पठानकोट मिलिट्री स्टेशन के पास मिले संदिग्ध बैग से हड़कंप, हाई अलर्ट जारी
पठानकोट में मिलिट्री स्टेशन के पास एक संदिग्ध बैग मिला है। इस बैग में सेना की तीन वर्दियां भी मिली हैं जिसके बाद हड़कंप मच गया और पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल शहर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सेना और पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी ने लावारिस बैग के बारे में पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद बैग की तलाशी में वर्दी मिलने से हड़कंप मच गया।

Facebook


